इटावा: चौबिया इलाके में गेहूं की फसल में भीषण आग लगी, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की, फायर बिग्रेड के प्रति नाराजगी जताई
Etawah, Etawah | Apr 14, 2026 चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री के अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की जानकारी गांव वालो को लगी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया वहीं गांव वालो का आरोप है है कि 30 मिनट बीत जाने के बावजूद भी फायर बिग्रेड नहीं पहुंची है