कटनी ग्रामीण: पानी के लिए जंग: भरतपुर गांव में बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र का ग्राम पंचायत भरतपुर… जहां विकास की कई बातें सुनाई देती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यहां की सबसे बड़ी समस्या है—पीने का पानी। गर्मी हो, बारिश हो या सर्दी… हर मौसम में यहां के ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है भरतपुर गांव में मानो हर दिन पानी के लिए जंग लड़ी जाती है गांव में न तो हैंडपंप की सुविधा है