चकिया: धनावल में आकाशीय बिजली गिरने से महिला और 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत
धनावल गांव में शनिवार शाम 04 बजे को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तेज आंधी के दौरान रूबी और लक्ष्मी गांव के बगीचे में आम बीनने गई थीं, तभी दोनों बिजली की चपेट में आ गईं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र यादव ने मौके का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।