हनुमानगढ़: मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बैंक कर्मचारियों की कार ट्रोले से टकराई, एक की मौत और चार घायल
जिले में रविवार को मेगा हाईवे पर गांव सतीपुरा बाईपास रोड स्थित विरासा होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैंक कर्मचारियों से भरी कार की ट्रोले से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित एसबीआई की लाल चौक शाखा के पांच कर्मचारी बताए जा रहे हैं।