पिछोर: ग्राम पंचायत ठूंनी के ठाकुर बाबा स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पिछोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठूंनी में स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बाबा स्थान पर सोमवार को ग्रामवासियों एवं भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 5:00 बजे शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। जानकारी के अनुसार ठाकुर बाबा स्थान ग्राम ठूंनी का कई वर्षों पुराना प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।प्रत्येक 15 दिन में बैठक (चौंकी) होती है।