शामली: औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में पनीर बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई, लिए गए सैंपल
Shamli, Shamli | May 26, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में स्थित पनीर बनाने की फैक्ट्री पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने छापेमारी की। इसके बाद पूरे मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई, जिस पर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच-पड़ताल की और इसके बाद सैंपल लिए गए। सैंपल प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैं।