रामानुजगंज: खुले में फेंकी गई एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स से फैली दुर्गंध, वार्डवासियों ने की सफाई की मांग
रामानुजगंज रविवार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 09 स्थित फकिरवा नाला में बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड्रिंक्स एवं पेय पदार्थ खुले स्थान पर फेंके जाने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। बदबू और गंदगी से वार्डवासी परेशान हैं तथा नगर पालिका से तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है