राणा शुगर मिल के पास पुरानी रंजिश को लेकर 10 12 लोगों ने एक किसान नेता पर जानलेवा हमला कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है।घटना रविवार की रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना को लेकर घायल ने खुद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घटना की पूरी बात बताई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।