पटना हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज न्यायाधीश संदीप कुमार ने शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान दंडाधिकारी पल्लवी और सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम अंशुल कुमार ने गृह की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। गृह में 89 बच्चे आवासित पाए गए, जो अध्ययनरत थे।