खगड़िया: 21 जून को विश्व योग दिवस की ऐतिहासिक सफलता हेतु अलौली में निकली योग जागरूकता रैली
पतंजलि योग समिति एवं सामाजिक संगठन फरकिया मिशन के संयुक्त बैनर तले 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार दिन के तीन को योग जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। देवघट्टा चौक के निकट से स्टार कोचिंग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योग जागरूकता रैली नि