भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में महालक्ष्मी पीताम्बरा यज्ञ संपन्न | स्वर्णिम बिहार और अखंड भारत के लिए विशेष अनुष्ठान
भागलपुर: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित स्टेशन क्लब परिसर में महालक्ष्मी पीताम्बरा यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य स्वर्णिम बिहार और शक्तिसंपन्न अखंड भारत के निर्माण का संकल्प रहा।
सनातन रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की दिव्य योजना तांत्रिक क्रियायोगी एवं ज्योतिषाचार्य स्मार्त परमहंस आचार्य पंकज अथर्व ने तैयार की। वहीं यह अनुष्ठान श्री निरंजनी अखाड़ा, प्रयागराज के महामंडलेश्वर डॉ. रमण पुरी जी महाराज के संरक्षण में संपन्न हुआ।
15 जुलाई से प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान में विशेष पूजा, तांत्रिक क्रियायोग, चंडी पाठ, महाजप, महाआरती और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने मां पीताम्बरा और मां बगलामुखी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
दशमी तिथि पर यजमान विश्वजीत कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी पूजा की उपस्थिति में विशेष हवन और त्रिशक्ति स्वरूपा की पूजा संपन्न हुई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में अखंड आरंभ फाउंडेशन, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों एवं अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्ट: Reporter Jitendra News
🙏 भागलपुर में गुप्त नवरात्रि पर भव्य महालक्ष्मी पीताम्बरा यज्ञ संपन्न
#Bhagalpur #SandisCompound #GuptNavratri #MahalakshmiYagya #Pitambara #Baglamukhi #SanatanDharma #BiharNews #MandarTimesNews #AkhandaBharat #GoldenBihar #ReligiousNews #Bhakti #HinduFestival #BhagalpurNews