सिमडेगा: अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
सिमडेगा अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को आगामी पर्व त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करमा, ईद मिलादुन्नबी ,विश्वकर्मा ,अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर चर्चा किया गया ।जहां पर सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ बनाने को लेकर चर्चा हुई ,मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन त्यौहार को लेकर पूरी तरह से तैयार है।