जगदीशपुर: रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक और ऑटो की टक्कर में दो युवक हुए जख्मी, किया गया आरा रेफर
आज सोमवार शाम रेलवे ओवरब्रिज पर अपाचे बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक आरओबी से नीचे नवोदय चौक के पास जा गिरा। घायलों की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोनू कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों को बिहिया सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल आरा रेफर किया गया। घटना के बाद ऑटो चालक