खगड़िया: रामपुर अलौली में दिव्यांग के सिर पर लाठी से किया प्रहार, हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
अलौली थाना क्षेत्र के रामपुर अलौली में दबंगों ने एक दिव्यांग के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें दिव्यांग रामपुर अलौली की रहने वाली विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इधर जख्मी दिव्यांग ने बताया कि दबंगों ने उससे पहले लाठी मांगा उसने लाठी देने से विरोध किया तो उसी के लाठी को छीनकर उसके साथ मारपीट की गई.