खगड़िया: रामपुर अलौली में लाठी नहीं देने पर दिव्यांग को मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के रामपुर अलौली में आज एक दिव्यांग विकास कुमार को लाठी नहीं देने पर गांव के ही एक युवक ने मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो ग्रामीणों के बीच लड़ाई हो रहा था, इसी दौरान एक युवक आया और दिव्यांग से लाठी मांगने लगा नहीं देने पर दिव्यांग को पीटने लगा, जिससे वह जख्मी हो गए, जख्मी अवस्था में परिजनों ने सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।