बालोद: टिकरी में बेटियों ने पेड़ को मां का रूप देकर किया पर्यावरण दीप महायज्ञ, पीपल को पहनाई साड़ी और लिया संरक्षण का संकल्प
Balod, Balod | Jun 6, 2026 बालोद जिले के टिकरी गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए बेटियों ने अनोखी पहल की। ग्राम पंचायत भवन के पास स्थित पीपल के पेड़ को मां का स्वरूप देकर सजाया गया, उसे साड़ी पहनाई गई और उसकी लंबी आयु की कामना के लिए पर्यावरण दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया।