राजगीर: राजगीर जू सफारी में शुरू हुई रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा, अब उसी दिन मिलेगा टिकट
बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर जू सफारी आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी राहत भरी सुविधा मंगलवार से शुरू की गई है। अब पर्यटक रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से उसी दिन तत्काल टिकट बुक कर जू सफारी का आनंद ले सकेंगे।अब तक जू सफारी भ्रमण के लिए पर्यटकों को कम-से-कम एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराना अनिवार्य था। यदि कोई पर्यटक उसी दिन भ्रमण