भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागौर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। सूचना केंद्र ने बुधवार देर शाम 8 बजे बताया कि जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को निःशुल्क उपचार, जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।