अलीगंज: खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: दुबई में रह रहे बेटे की सलामती को लेकर अलीगंज का परिवार चिंतित
Aliganj, Etah | Mar 2, 2026 सोमवार की सुबह11अलीगंज कस्बे के एक परिवार ने जानकारी दी।खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हमलों की खबरों ने अलीगंज के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। जनपद एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला गोविंददास निवासी विश्वजीत यादव का बेटा अवधेश यादव इन दिनों दुबई में रहकर नौकरी कर रहा है। हालिया घटनाओं के बाद से परिवार लगातार बेटे से संपर्क बनाए हुए है।