देवघर: रिखिया के थाड़ी गांव में ड्राइवर दिलीप तुरी की हत्या, पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक को किया गिरफ्तार
रिखिया थाना क्षेत्र के थाड़ी गांव में ड्राइवर दिलीप तुरी कि हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है देवघर एसपी सौरभ ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस मामले में दो महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस के अनुसार मृतक दिलीप तुरी जिस महिला का गाड़ी चलाता था उसी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश की।