नीमच नगर: स्कूल में छात्र विवाद के बाद रेवली देवली के ग्रामीणों ने नीमच-मनासा मार्ग पर किया चक्का जाम
नीमच जिले में नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली-देवली गांव के पास ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक सड़क जाम कर दिया। यह विरोध रेवली-देवली के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े को लेकर था। इस घटना में एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार को स्कूल में हुए विवाद में पिपलिया नाथावत गांव के छात्र राज सिंह तंवर के सिर में चोट लगी