गुना रेलवे स्टेशन पर महिला के हैंडबैग से जेवर चोरी हो गए। 7 दिसंबर को GRP गुना में दर्ज FIR में महिला सोना राजपूत पत्नी सरवन राजपूत निवासी बरखेड़ी महाराज थाना राघोगढ़ में पुलिस को बताया, बीते रोज में गुना से रुठियाई जाने बीना कोटा मेमो ट्रेन में चढ़ते समय हैंडबैग में रखा छोटा पर्स चोरी हो गया। जिसमें ढाई लाख रुपए के सोने के जेवर थे। पुलिस जांच जारी है।