नानपारा: रूपईडीहा मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने जुआ खेलते 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 13 बाइक की गई जब्त
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर रूपईडीहा पुलिस ने मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र से जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 13,000 रुपये नकद, 20,260 रुपये की फड़ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। मौके से 13 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।