नुआंव: गर्रा से लापता हुई पत्नी की 2 दिन बाद भी नहीं मिली जानकारी पीड़ित पति ने पत्नी की खोजबीन को लेकर मीडिया में दी जानकारी
Nuaon, Kaimur | May 24, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा गांव से एक महिला बीते बुधवार की सुबह दवा लाने नुआंव बाजार निकली लापता हो गई। जिसका नाम रीता देवी उम्र 43 वर्ष बताया जाता है। लापता होने के 2 दिन बीतने के बाद भी लापता महिला की कोई जानकारी नहीं मिलने पर ,लापता महिला के पति मनोज राम ने शुक्रवार की शाम लापता हुई पत्नी की खोजबीन को लेकर मीडिया में जानकारी दीं।