इटावा: इटावा यमुना नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से हुई मौत, एसडीआरएफ टीम ने 30 घंटे तक चलाया अभियान, निकले शव
Etawah, Etawah | Jun 22, 2026 जनपद इटावा थाना बढ़पुरा के गांव सुनवारा के पास यमुना नदी है। रविवार सुबह सुनवारा निवासी 11 वर्षीय करन पुत्र मुकेश बाबू और मैनपुरी जिले के करहल थाना के गांव मानिकपुर निवासी 15 वर्षीय अमित पुत्र रामवीर गांव के अन्य बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में करन और अमित चले गए। डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।