महोबा के चितहरी गांव निवासी 60 वर्षीय हरदास पुत्र हेमराज गुरुवार समय तकरीबन 4 बजे खेत से पैदल घर जा रहा था। तभी गांव के पास ही पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है।