परसिया: पेंचवेली मैदान में मोबाइल से दूर बच्चे सीख रहे देशी खेल, निशुल्क शिविर से गुलजार हुआ खेल मैदान
गर्मियों की सुबह पेंचवेली मैदान बच्चों के शोरगुल से गुलजार है। क्रीडा उत्थान समिति द्वारा लगाए गए निशुल्क खेलकूद शिविर में सवा सौ बच्चे रोजाना खेल, कूद के साथ व्यक्तित्व विकास के गुर सीख रहे है। निशुल्क खेल शिविर में बुधवार को सुबह आठ बजे बच्चों ने आज के विषय आत्मविश्वास पर अपनी बाते रखी और मंच पर बोलने का अभ्यास किया।