रघुराजनगर नगरी: फर्जी ATS अधिकारी बनकर बुजुर्ग के साथ फ्राड करने की कोशिश हुई नाकाम, बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंच कर की शिकायत
मैहर में पुलिस की सतर्कता और जनता में बढ़ती साइबर जागरूकता के कारण ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सतना से उमरिया (बांधवगढ़) जा रहे एक 59 वर्षीय व्यक्ति को साइबर ठगों ने खुद को मुंबई का एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) अधिकारी बताकर डराने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित ने घबराने के बजाय सीधे मैहर कोतवाली पुलिस की शरण ली,