नागदा में उज्जैन-जावरा बायपास पर स्पा सेंटर का संचालन हो रहा है। स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियों को लेकर कई लोगों द्वारा मंडी पुलिस को शिकायत की गई थी। जिस पर पहले भी मंडी पुलिस ने स्पा सेंटर पर जांच कर संचालक को चेतावनी दी थी। उसके बाद भी दोबारा स्पा सेंटर की शिकायत आ रही थी। इससे क्षेत्र की शांति भंग होने की संभावना भी बनी हुई थी।