गोपालपुर: जीआर-841/16 मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत
अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, नवगछिया के न्यायालय द्वारा जीआर संख्या 841/16 में जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी भारत मंडल के पुत्र अरुण मंडल एवं वरुण मंडल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों न्यायिक हिरासत में भेजा गया