ठंड से राहत: रोहतास में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण रोहतास जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 7 बजे अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वृद्धों, असहायों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।