रायबरेली: अभयदाता मंदिर मार्ग पर समाजसेवियों ने लगवाई स्ट्रीट लाइटें, पर्यटन स्थल घोषित करने की उठाई मांग
Raebareli, Raebareli | Jun 2, 2026
2 जून मंगलवार शाम 6:00 बजे समाजसेवियों के द्वारा अभय दाता मंदिर प्रांगण के आसपास एक किलोमीटर की दूरी पर लगभग 15 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। इस मंदिर मे सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु रोज पहुंचते है। जिन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिसकी स्थानीय लोग सराहना कर रहे है।