मोदीनगर: एक कथित बैंक मोदीनगर निवासियों के पैसे लेकर हुआ फरार, पीड़ितों ने सीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई।
सीएम को लिखे पत्र में पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने एक कथित बैंक में खाता खुला रखा था। बैंक कर्मचारी उन लोगों से रोजाना पैसों की कलेक्शन करता था। इस कथित बैंक में निवाड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति काम करता था, जो पीड़ितों से पैसे लेकर जाता था। बुधवार को पीड़ित जब उसके पास पहुंचे तो आरोपी के घर का ताला लगा हुआ था।