गुना कैंट थाना के गोकुल सिंह चक पर एक युवक का दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। 10 दिसंबर शाम को कैंट थाना में दर्ज शिकायत में फरियादी धनपाल विश्वकर्मा ने कहा, 9 दिसंबर को वह सड़क किनारे बाइक पर बैठा बात कर रहा था, तभी दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। उनका पीछा भी किया लेकिन भाग निकले। कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।