बेगूसराय: अशोक नगर पोखरिया में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में युवक की लोगों ने की पिटाई
बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का अमानवीय चेहरा देखने को मिला जहां मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर लोगों ने बहरा में से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर पोखरिया के पास की है। वहीं आरोपी चोर की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रहने वाले सन्नी कुमार के रूप में की गई है।