मुकाम थाना क्षेत्र में रविवार को डीएसटी व नोखा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 ग्राम एमडी के साथ दो युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर कुशलाराम के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान डीएसटी से सूचना मिलने पर जसरासर सड़क मार्ग से मुकाम जंभेश्वर मंदिर की ओर तेज गति से जा रही एक क्रेटा कार का पीछा कर उसे रुकवाया