धरियावद: हनुमान जन्मोत्सव पर मांडवी स्थित क्षेत्रपाल बालाजी मंदिर में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम
हनुमान जन्मोत्सव पर क्षेत्रपाल बालाजी मन्दिर मांडवी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जन्मोत्सव पर हवन,प्रसादी एवं रात्रिकालीन भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। क्षेत्रपाल नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया है।