मिश्रिख: तिहा गांव में बने गौशाला में भूख और प्यास से तड़पकर गौवंशों की हो रही मौत, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल
गौशाला में भूख व प्यास से तड़प तड़प कर गौवंशों की लगातार मौत हो रही है। ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई है। शिकायत करने के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामला उजागर होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है। मामला उजागर होने के बाद जिम्मेदार मामले को दबाने में जुटे हैं।