हांसी: यूट्यूब पर भैंस खरीदने के बहाने 5.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी, हांसी में तीसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
Hansi, Hissar | Nov 20, 2024 हांसी मे थाना साइबर क्राईम पुलिस ने ऑन लाइन यूट्यूब पर भैंस खरीदने के बहाने 5 लाख 87 हजार रुपए की धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए आरोपी की पहचान पंजाब के संगरुर जिला निवासी आमिन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है