हांसी: हांसी में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, डायल 112 पर थे तैनात
Hansi, Hissar | Oct 22, 2024 हिसार जिले के हांसी में मंगलवार (22 अक्टूबर) सुबह ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थेपुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज सिंह मानसिक रूप से परेशान था। रात को उन्होंने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।