ग्वालियर गिर्द: सहरिया आदिवासियों की तीन पीढ़ी पुरानी जमीन को बताया अतिक्रमण, आदिवासियों ने दी आत्महत्या की चेतावनी
आदिवासी घुमंतू और बंजारा समाज के लोगों को अधिकारी उनकी 3 पीढ़ी पुरानी जमीन से बेदखल करने पर आमादा है।यह लोग पिछले कई सालों से 1 या 2 बीघा जमीन पर किसी तरह खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे है लेकिन वन विभाग ने यहां सहरिया आदिवासियों और बंजारों की जमीन को अतिक्रमण बताकर वहां पेड़ पौधे लगाने की बात कर रहा है।जिससे आदिवासियों के परिवारों पर रोटी रोजी का संकट आ रहा