*भरतपुर जिले की सीनियर महिला क्रिकेट टीम घोषित*
*नीतू शर्मा कप्तान व लावण्या शर्मा उप कप्तान होंगी व अनीता सिंह मैनेजर व देवेंद्र सिंह कालू को कोच नियुक्त किया गया है।*
भरतपुर / राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, कृष्ण स्वरूप शर्मा लंकेश, प्रेम सिंह व पंकज गोयल के द्वारा जिले की 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि टीम चयन के लिए अपनाई गई एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद भरतपुर जिले की टीम निम्न प्रकार घोषित की गई है टीम का कप्तान नीतू शर्मा एवं उपकप्तान लावण्या शर्मा को बनाया गया है बाकी टीम में वेदिका सिंह, नेहा सैनी,पूनम चौहान,स्नेहा सिंनसिनवार, अनुष्का सोलंकी, वसुंधरा चौधरी, कीर्ति सिंह, पल्लवी कुमारी, आरती चौधरी, दिव्या फौजदार, खुशी चौधरी, यशवी फौजदार, आकृति, हरगुन कौर,तनु फौजदार को टीम में शामिल किया गया है एवं टीम के मैनेजर अनीता सिंह व कोच देवेंद्र सिंह कालू को नियुक्त किया गया है सचिव ने यह भी बताया कि टीम की सभी महिला खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा कलर ड्रेस व कैप दिया गया है टीम का पहला मैच 10 जून को जयपुर से तथा दूसरा मैच 11 जून को बीकानेर से एवं तीसरा और अंतिम लीग मैच 12 जून को धौलपुर से होगा यह प्रतियोगिता टी-20 लीग मैच के आधार पर सफेद बॉल से रंगीन ड्रेस में जयपुर में खेली जायेगी टीम के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया उपाध्यक्ष राजकुमार जैन व अजय कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकी नाथ शर्मा, ज्ञानू जघीना, एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर, एडवोकेट उत्तम सिंह, अवधेश खटाना, एडवोकेट अमित सिंह, अंकुर शर्मा, रूपेंद्र मोहन, एडवोकेट गिरीश शर्मा व वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए टीम को जयपुर के लिए रवाना किया।