इंदौर: बीमा अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर मरीज के परिजनों ने किया हमला, गार्ड हुआ लहूलुहान
Indore, Indore | May 1, 2025 इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित बीमा हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ फतेहसी नामक सुरक्षा गार्ड पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया है। पूरे मामले में बताया जा रहा है कि फतेह सिंह ने एक व्यक्ति को अस्पताल में जाने से रोका था। जिसमें हरीश नामक व्यक्ति द्वारा गार्ड के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें गार्ड को गंभीर रूप से घायल हुआ था।