सूरजपुर: नयनपुर में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार; ₹1.08 लाख की संपत्ति जब्त
जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम नयनपुर के बासबाड़ी क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।