कैसरगंज: इटहुवा के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
कैसरगंज क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत इटहुवा के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, परिजनों ने बताया कि शिव सेवक अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।