कैसरगंज: आज कैसरगंज इलाके में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति हुआ घायल, हालत गंभीर
कैसरगंज में लखनऊ बहराइच हाईवे पर बाइक सवार बहराइच से दवा लेकर वापस अपने घर जरवल जा रहा था। इस दौरान कैसरगंज के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।