पन्ना: निर्माणाधीन पुल का लिंटर गिरा, बड़ा हादसा टला; ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Panna, Panna | Jul 1, 2026 जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराछ में निर्माणाधीन पुल का लिंटर ढलाई के दौरान सेंटरिंग सहित गिर गया। संयोगवश घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।