चूरू: सरदारशहर रोड पर घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Churu, Churu | Jun 16, 2026 चूरू-सरदारशहर रोड पर मंगलवार को एक 35 वर्षीय युवक गंभीर घायल हालत में मिला। सड़क से गुजर रही पुलिस की गाड़ी से घायल को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर सदर थाना अधिकारी मोटाराम मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घायल युवक की पहचान के प्रयास किए।