ऊंचाहार: मीरा सवैया गाँव में टीनशेड गिरने से किशोरी घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम क आये तूफान की वजह से कई जगहों पर लोग दुर्घटना का शिकार हो गये, इसी क्रम में क्षेत्र के गाँव मीरा सवैया में टीनशेड गिरने की चपेट में आने से अशोक कुमार की पुत्री दीपांशी घायल हो गई, बताया जा रहा है कि वो जीने पर बैठी हुई थी, जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव ने घायल किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है ।