जबेरा: विदारी घाटी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, दमोह किया गया रेफर
Jabera, Damoh | Jan 6, 2025 जबेरा थाना अंतर्गत बिदारी घाटी के पास रात्रि 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 ईएमटी संजू अहिरवाल व दौलत रैकवार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे दमोह कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।